बदायूं: उझानी के मानकपुर गांव में कहासुनी के बाद 5 लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Sep 21, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के मानकपुर गांव में कहासुनी के बाद गांव के रहने वाले पांच लोगो ने 18 वर्षीय शहजान पुत्र मुत्तलिक को लाठी - डंडा मारकर घायल कर दिया। घायल शहजान ने मारपीट करने वालों की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने घायल शहजान को मेडिकल परीक्षण को उझानी सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।