सुवासरा में कल हुई घटना के विरोध में आज सुबह बंजारा समुदाय के लोग विधायक के घर के बाहर धरने पर बैठे थे जहां विधायक ने सभी को अपने कार्यालय बुलाया और घायल के परिजनों से चर्चा की परिजनों की मांग है कि आरोपियों के मकान एवं दुकानें तोड़ी जाए एवं सभी आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र हो और इस पूरे घटनाक्रम में जो लोग शामिल है उन सभी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की जिस पर विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को फोन लगाकर निर्देश दिए हैं कि इस पूरे घटनाक्रम में जो जो भी लोग शामिल है आरोपियों के साथ किसी को बख्शा नहीं जाए एवं आरोपियों की जितनी भी अवैध संपत्तियों हैं उनकी शीघ्र जांच करके ध्वस्त की जाए जिससे भविष्य में किसी प्रकार की कोई घटना ना हो हालांकि विधायक के इस आश्वासन के बाद घायल के परिजन नहीं माने अब जानकारी यह निकलकर आ रही है कि परिजनों और समाजजन द्वारा सुवासरा पेट्रोल पंप चौपाटी को जाम किया जाएगा