बरहेट: एसबीआई बरमसिया के पास ऑटो ने बाइक को टक्कर मारी, हादसे में तीन घायल
शुक्रवार के पूर्वाह्न बरहेट- बरहरवा मुख्य सड़क पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा बरमसिया के समीप एक ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एसबीआई बरमसिया शाखा के अकाउंटेंट के अलावा एक बच्ची व एक अन्य शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रगोड़ा मिशन में डॉक्टर ब्लेसी ने किया।