हसनपुर: अमरोहा जिला अधिकारी की अच्छी पहल, गंगेश्वरी क्षेत्र स्थित गुरेठा गौशाला में 125 कुंतल भूसा किया दान
अमरोहा के जिलाधिकारी ने अपने पिता ब्रजेश कुमार शर्मा के जन्मदिन को बेहद खास और यादगार बना दिया। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत खुशी को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए गंगेश्वरी ब्लॉक की गुरेठा गौशाला को 125 क्विंटल भूसा दान किया। इस दौरान एक भावुक पल तब आया जब डीएम साहब ने अपने पिता को वीडियो कॉल कर गौशाला के दर्शन कराए और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।