अनूपपुर: जिले में आजीविका दीदियों के घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य, सीईओ ने दिए निर्देश
जिला पंचायत की सीईओ अर्चना कुमारी ने आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी आजीविका दीदियों के घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने और पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में मिशन के कार्यों, व्यय, प्रशिक्षण, महिला जागरूकता की समीक्षा की गई ।