बांसवाड़ा: जंतर-मंतर कार्रवाई के विरोध में बांसवाड़ा में प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बांसवाड़ा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को बांसवाड़ा में सर्व समाज के बैनर तले जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लोग कुशलबाग मैदान में एकत्रित हुए और वहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे। प्रदर्शन में कांग्रेस के उपजिला प्रमुख विकास बामनिया, सांसद प्रत्याशी अरविंद सीता डामोर, और मौजूद रहे।