गिर्वा: उदयपुर नाथद्वारा मार्ग पर मां वैष्णोदेवी के भव्य मंदिर का लोकापर्ण 3 मार्च को, ज्योत की निकाली जाएगी भव्य यात्रा।
Girwa, Udaipur | Feb 21, 2024 उदयपुर नाथद्वारा मार्ग पर अरावली उत्पलकाओं के बीच कटरा की तर्ज पर मां वैष्णो देवी का भव्य मंदिर बन कर तैयार हैं। उदयपुर मुख्यालय से 17 किमी दूर पहाड़ी पर निर्मित यह भव्य मंदिर राजस्थान का सबसे बड़ा मंदिर है। सवा चार लाख फीट परिसर में सवा तीन लाख फीट में मंदिर का निर्माण किया गया है तथा एक लाख फीट परिसर में पार्किंग बनाया गयी हैं।