गिर्वा: शनि महाराज मंदिर में हुई चोरी के मामले में प्रतापनगर थाना पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Feb 22, 2024 उदयपुर शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने शनि महाराज मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनसे चांदी का छतर व तीन हजार रूपए नगद जब्त किए। यह सभी आरोपी चोरी किए गए माल को मादडी क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे। इससे पहले ही पुलिस ने पांचो को धरदबोचा। इसके अलावा इन आरोपियों ने कुल 6 अन्य वारदातें करना भी कबूल किया हैं