गिर्वा: एसीबी की टीम ने उमरडा ग्राम पंचायत के सरपंच को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Feb 22, 2024 उदयपुर एसीबी की स्पेशल यूनिट ने गुरूवार को रिश्वतखोर सरपंच के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गिर्वा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत उमरडा के सरपंच को 25 हजार रूपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार किया हैं। एसीबी की टीम ने कार्यवाही के बाद घर सहित अन्य ठिकानों की तलाशी ली हैं।