गिर्वा: उदयपुर एसपी भुवण भूषण यादव का हुआ विदाई समारोह, पुलिस कर्मियों ने एसपी की गाड़ी को रस्सी से बांधकर खींचा
Girwa, Udaipur | Feb 21, 2024 उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक भुवण भूषण यादव के तबादले के बाद बुधवार को पुलिस महकमें की ओर से उन्हें विदाई दी गई। इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी को रस्सी से बांध व खींचकर परम्परा के अनुसार उन्हें विदाई दी। राज्य सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर योगश गोयल को पदस्थापित किया हैं। नवागत एसपी गुरुवार को पद ग्रहण करेंगे।