दरभंगा: भारत की जनगणना 2027: स्व-गणना कार्य में दरभंगा को मिला उत्कृष्ट स्थान, मकान सूचीकरण पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य को लेकर दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन शनिवार को दोपहर 2 बजे की गई। जिलाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की जनगणना 2027 का प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) आज 02 मई 2026 से प्रारंभ होकर 31 मई 2026 तक होगी।