एटा: अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वाधान में दर्जनों शिक्षक संगठनों की बैठक हुई, 13 अप्रैल को निकलेंगे मसाल जुलूस
एटा में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वाधान में दर्जनों शिक्षक संगठनों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश नेतृत्व के आभान पर टीईटी शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में 13 अप्रैल को विशाल मसाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया है।बैठक शहीद पार्क में आयोजित की गई।जहां आगे की रणनीति तय की गई। मसाज जुलूस शहीदपार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक जाएगा।