कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड क्षेत्र में पूर्व मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक कुमार ने सोमवार को आंधी-तूफान व भारी बारिश से हुई फसल क्षति का जायजा लिया। उन्होंने केवटगामा, धोबलिया, उसरी, हरिनाही, कोला, तेगच्छा, अर्थुआ समेत कई गांवों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की। निरीक्षण में गेहूं व मक्का की रबी फसल