देवास जिले के ग्राम रोजड़ी में खेत पर काम कर रहे 55 वर्षीय अजपल राजपूत पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद परिजन उन्हें देवास जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
ग्रामीणों का कहना है कि रोजड़ी और आसपास के क्षेत्र में तेंदुआ पहले भी कई बार दिखाई दे चुका है और इसकी सूचना वन विभाग को दी जा चुकी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम निरीक्षण के बाद लौट जाती है, लेकिन तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में लगातार निगरानी और सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है। मामले में वन विभाग का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन अधिकारियों की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका।
क्या निर्माण कार्य के दौरान पाइपलाइन की सुरक्षा को लेकर बरती गई लापरवाही?
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews