देवास के केला माता मंदिर चौराहे पर नगर निगम के काम के दौरान नर्मदा पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फूटने के बाद करीब 20 से 25 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा आसमान की ओर उठता नजर आया।
करीब एक घंटे तक सड़क पर लगातार पानी बहता रहा, जिससे आसपास के क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी और लोगों के घरों में भी पानी भरने की बात सामने आई। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और समय पर पाइपलाइन बंद नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठाए।
क्या निर्माण कार्य के दौरान पाइपलाइन की सुरक्षा को लेकर बरती गई लापरवाही?
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews