लोहरदगा: लोहरदगा में रात के सन्नाटे में सादे लिबास में सड़कों पर दिखे पुलिस कप्तान, बेवजह घूमने वालों को लगाई फटकार
लोहरदगा जिले में मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि लगभग 12 : 30 बजे सुरक्षा व्यवस्था का एक अलग ही चेहरा देखने को मिला। जिले के पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी खुद सिविल ड्रेस में शहर की सड़कों पर उतर पड़े। न कोई औपचारिकता, न कोई दिखावा, बल्कि सीधे जमीनी हकीकत जानने के लिए पुलिस कप्तान ने रात में शहर का निरीक्षण किया।