बागपत: DM अस्मिता लाल ने मीतली अस्थाई गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया
सूचना अधिकारी बागपत राहुल भाटी ने शुक्रवार को करीब तीन बजे जानकारी देते हुए बताया कि डीएम अस्मिता लाल ने मीतली स्थित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौशाला में कुल 202 गोवंश है। जिसमें नर 172 व मादा 30 है।