बागपत: डौला गांव स्थित हाइवे किनारे खड़ी भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के पिलाना गांव निवासी अरुण ने शुक्रवार को करीब दस बजे जानकारी देते हुए बताया कि पिलाना गांव निवासी अमित गुरुवार की रात करीब साढे 11 बजे मंडौला गाजियाबाद से हलवाई का कम समाप्त करके वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान डौला गांव स्थित हाइवे किनारे खड़ी भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।