बागपत: नई बस्ती महावीर वाली गली में शॉर्ट सर्किट से नमकीन फैक्ट्री में लगी आग, फैक्ट्री मालिक का हजारों रुपए का हुआ नुकसान
कोतवाली बागपत क्षेत्र की नई बस्ती महावीर वाली गली बागपत में शुक्रवार के तड़के करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार शाट सर्किट से अचानक नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगी देखकर आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री मालिक नरेश गुप्ता को दी। साथ ही दमकल विभाग की टीम और कोतवाली बागपत पुलिस को आग लगने की सूचना दी।