बागपत: थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित चिराग को गिरफ्तार कर एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस किया बरामद
मीडिया सैल बागपत द्वारा गुरुवार को करीब साढे तीन बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए कि थाना सिंघावली अहीर के एस आइ अमरदीप सिंह के मुताबिक आरोपित चिराग को गिरफ्तार किया गया। आरोपित चिराग के पास से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वालों में एस आइ धीर सिंह, हेड कांस्टेबल विपिन सिरोही मौजूद रहे।