गढ़मुक्तेश्वर: बहादुरगढ़ के एक गांव की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, परिजनों ने थाने में दी तहरीर
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि क्षेत्र के ही एक कालेज में परीक्षा देने के लिए गई थी। लेकिन कालेज से वापस नहीं लौटी। परिजनों ने लापता छात्रा को विभिन्न स्थानों पर तलाशा, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।