'हर घर तिरंगा' अभियान
मॉडल स्कूल जैतहरी के विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी के विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रध्वज थामकर भव्य मानव श्रृंखला बनाई।
छात्र-छात्राओं ने "हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा" और "विजई विश्व तिरंगा प्यारा" जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान कर दिया तथा आमजनों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।
#anuppur
@jansamparkmp