अगर वीडियो रिकॉर्डिंग न होती तो कोई यकीन न करता।
गुरुग्राम में एक लड़की रैपिडो बुक करती है और बिना पैसे दिए मॉल में चली जाती है। ड्राइवर पीछे पैसे लेने आता है, लेकिन समझदार था, वीडियो चालू कर देता है।
पैसे माँगने पर कहानी बदलती रहती है। कभी ऑनलाइन पेमेंट कर दी, कभी कैश दे दिया, कभी गलत बर्ताव हो गया। कुछ लोग पूरी बात सुने बिना लड़की का पक्ष लेने लगते हैं और ड्राइवर से ही कैमरा बंद करने को कहते हैं।
मैं सभी महिलाओं को गलत नहीं कह रहा। विरोध सिर्फ उनसे है जो कुछ रुपये बचाने के लिए ड्राइवर पर उलटे-सीधे आरोप लगा देती हैं।
रकम 186 रुपये थी। ड्राइवर अपनी मेहनत के पैसे माँग रहा था। फिर भी कुछ लोगों को लगता है ड्राइवर न इंसान है, न इज्जत के लायक, इसलिए उस पर इल्ज़ाम लगाना आसान है।
और भीड़ बिना सच्चाई जाने पक्ष ले लेती है। यही बात ऐसी हरकत करने वालों को पता है, इसलिए वे आसानी से विक्टिम बन जाती हैं। #viralreelschallenge #reelschallenge #reelsviralシ #realestateagent #reviewphim #reelsvideo #reelsviral #videosvirales
Bihar, India | Oct 4, 2026