जींद: ईंट-भट्टों पर कार्यरत मजदूर अपने बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा पर दें विशेष ध्यान- डॉ. रमेश पांचाल,उप सिविल सर्जन
Jind, Jind | Mar 30, 2024 जींद नागरिक अस्पताल के उप सिविल सर्जन डा. रमेश पांचाल ने ईंट भट्ठा मजदूरों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों के लिए ही घर से कोसों दूर मजदूरी करने के लिए आए हैं। ऐसे में वह अपने बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने यह बात आज शनिवार को गोसाई खेड़ा व खेमा खेड़ी गांव में स्थित ईंट भट्टों पर कार्यरत मजदूरों से रूबरू होते हुए कही।