ऊंचाहार: परसीपुर गाँव में आबादी के बीच देशी शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, ठेका हटाने की मांग
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के परसीपुर गाँव में घनी आबादी के बीच देशी शराब का ठेका खोलने से अराजकतत्वों द्वारा शराब के नशे में गाली गलौज व अश्लीलता की जाती है।जिससे महिलाओं व बच्चों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है।मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और इस दौरान ठेका हटाये जाने की मांग की है।एसडीएम ने बताया कि डीओ को अवगत कराया गया है।