जनपद मुजफ्फरनगर के कचहरी परिसर में एक महिला के द्वारा अपने पति के साथ मारपीट की गई। आपको बता दें कि यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे अपने साथ नहीं रख रहा है और ना ही खर्चा दे रहा है, जिसको लेकर उनका झगड़ा हुआ है।