चित्तौड़गढ़: हाईवे पर भीषण हादसे में महिला की मौत, तीन लोग घायल, जिला चिकित्सालय से उदयपुर रेफर किया गया
नरधारी के पास हाईवे पर भीषण हादसा, महिला की मौत, तीन घायल चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर नरधारी गांव के पास फॉर्च्यूनर कार ओवरटेक के दौरान ट्रक से टकरा गई। भीषण हादसे में कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 वर्षीय बालिका समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए।