गुना नगर: गुना में 3 मई को पांच केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा, कलेक्टर ने तैयारी बैठक में दिए निर्देश
गुना शहर में 3 मई को पांच केंद्रों पर नीट परीक्षा होगी। 2 मई को कलेक्टर की अध्यक्षता में पुलिस प्रशासन की बैठक हुई। एसपी सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में सभी केंद्र के प्राचायो ने सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा टेंट पानी बैठक व्यवस्था की जानकारी दी। एडिशनल एसपी और एडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। राजस्व पुलिस और प्रशासन लगातार निरीक्षण करेगा।