नारायणपुर: नारनौल में 33 केस वाला हिस्ट्रीशीटर उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
नारनौल। हरियाणा के नारनौल पुलिस ने कार्रवाई कर हिस्ट्रीशीटर उद्घोषित अपराधी अजय सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सरूंड थाना क्षेत्र के गांव भैंसलाना का निवासी है। उस पर हरियाणा और राजस्थान में कुल 33 केस दर्ज हैं। BNS की धारा 209 व सदर नारनौल थाने में आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया।