बहराइच: बुटनी इलाके के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
सिरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बुटनी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। रविवार शाम को परिजनों ने बताया कि अंकित ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई है।