बहराइच: कपूरथला परिसर स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस, एडीएम ने दिलाई मतदाता शपथ
"जागो रे जागो मतदाता" जनपद के सभी अर्ह नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावलियों में शामिल किए जाने और शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य समारोह कपूरथला परिसर स्थित उत्थान ऑडिटोरियम मे आयोजित हुआ जहां एडीएम ने मतदाता शपथ दिलाई।