सड़क दुर्घटना में कमी ले जाने के उद्देश्य से और यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को परिवहन कार्यालय परिसर से मोटरसाइकिल यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। इसके माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसी के साथ ही कार्यालय परिसर में आम जन को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।