बदायूं: मैथरा गांव के जंगल में कक्षा 11 के छात्र का पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या कर लटकाने का लगाया आरोप
Budaun, Budaun | May 11, 2025 बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के मैथरा गांव का 20 वर्षीय शिवम पुत्र अशोक कक्षा 11वीं का छात्र था। वह रविवार सुबह 4 बजे घर से निकला था और रविवार सुबह 6 बजे थाना बिसौली क्षेत्र के मैथरा गांव के जंगल में नीम के पेड़ पर छात्र शिवम का शव लटका मिला सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गये और पुलिस को सूचना दी।