सोलन के गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत "एक पेड़ विद्यालय के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण से हुई, जिसमें नन्हे विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके बाद कक्षा 5 से 8 के विद्यार्थियों ने "बढ़ेंगे पेड़, बढ़ेगी समृद्धि" विषय पर भाषण प्रतियोगिता में प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। वहीं कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने "क्या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने पारंपरिक आदर्श व्यक्तित्वों का स्थान ले लिया है?" विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपने तार्किक और प्रभावशाली तर्क रखे।
प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक छात्र से कम-से-कम एक पौधे की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने "एक विद्यार्थी–एक पौधा, एक संकल्प–हरित भविष्य" का संकल्प दोहराया।
Solan, Solan | Jul 8, 2026