कौंच: कोंच के मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में एबीवीपी स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, छात्र शक्ति और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन
Konch, Jalaun | Jul 9, 2026 कोंच नगर के मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता जिला प्रमुख डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी ने एबीवीपी को राष्ट्रहित, शिक्षा और सामाजिक दायित्वों के प्रति युवाओं को जागरूक करने वाला संगठन बताया है।