बिंदकी: शाहजहांपुर गांव से दिनदहाड़े एक बकरी चोरी, मचा हड़कंप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी अनिल कुमार की गांव के किनारे पंचर की दुकान है। दुकान के सामने उसकी बकरियां बंधी थी। वह दुकान से अपने घर खाना खाने के लिए चला गया। वापस आया तो देखा एक बकरी चोरी हो गई है। पता चला कि एक मोटरसाइकिल में सवार दो चोर एक बकरी ले गए है। पुलिस ने शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि 12 बजे मुकदमा दर्ज किया।