बड़हिया: बड़हिया के अंचलाधिकारी राकेश आनंद का हुआ स्थानांतरण
बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सुवे में 90 अंचलाधिकारी के तबादले की नई सूची जारी की है. शुक्रवार अपराह्न 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार बड़हिया CO राकेश आनंद का स्थानांतरण कर उन्हें भोजपुर जिला के सहार अंचल का नया अंचलाधिकारी बनाया गया है. रामगढ़ चौक CO निशांत कुमार का स्थानांतरण पूर्णिया जिला के कसवा अंचल में हुआ है.