बहराइच: बड़हिया कला में पैर फिसलने से तालाब में डूबकर व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बडहिया कला गांव में शौच के लिए गया व्यक्ति वापस घर के लिए आ रहा था। तभी गांव में ही पैर फिसलने से व्यक्ति तालाब में डूब गया। तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।