Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image

*छव्वा में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम: 101 पौधे लगाकर दिया 'एक व्यक्ति-एक पेड़' का संदेश* *कोसली, ओमप्रकाश डाबला* प्रेरणा सामाजिक संस्था कोसली ,ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्रामवासी छव्वा के तत्वावधान में ग्राम सचिवालय छव्वा में 'पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय गुड़ियानी रहे। *"पेड़ लगाना ही पर्यावरण बचाने का उपाय"* मुख्य अतिथि विजय गुड़ियानी ने कहा कि पर्यावरण सबके लिए जरूरी है। यदि हम इसे स्वच्छ नहीं रखेंगे तो एक दिन विकट परिस्थितियाँ हमारे सामने होंगी। पर्यावरण को सुधारने और स्वच्छ रखना हम सब का कर्तव्य है। उन्होंने 'भाई सुखवीर के नाम एक पेड़' अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सुखवीर एक सच्चे समाजसेवी थे जिन्होंने पूरा जीवन समाज सेवा में लगाया। *विलुप्त हो रहे पौधों पर मंथन* कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से आए लोगों की 'विचार गोष्ठी' से हुई। इसमें उन पौधों पर चर्चा की गई जो आज विलुप्त हो चुके हैं या विलुप्त होने के कगार पर हैं। सोमदत्त ने पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगी पौधों और जड़ी-बूटी देने वाले पेड़ों पर विस्तार से प्रकाश डाला। चर्चा में बरगद और पीपल के महत्व को बताया गया - पीपल सबसे अधिक ऑक्सीजन देता है । *101 पौधे रोपित, साहित्यकारों ने दी रचनाएँ* कार्यक्रम में कुल 101 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर साहित्यकार सत्यवान 'सत्य' और अशोक ढोरिया ,मेजर गुरदयाल सिंह एडवोकेट, डॉ महाबीर निर्दोष ने पर्यावरण पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। संस्था के प्रधान धर्मवीर शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और संस्था की आगामी रणनीति से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महावीर सिंह 'निर्दोष' ने किया। *पीएलवी ओमप्रकाश डाबला ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* पीएलवी ओमप्रकाश डाबला ने कहा कि उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण कोसली के चेयरमैन सीनियर सिविल जज श्री अशोक कुमार का भी यही सपना है कि कोसली हरा-भरा हो और उनका अभियान लगातार जारी है। डाबला ने कहा, "जब हम अपने आस-पास की दुनिया को देखते हैं, तो कभी-कभी हम उसकी सुंदरता और विविधता को अनदेखा कर देते हैं। हरे-भरे जंगल, नदियों की मधुर ध्वनि, चिड़ियों की चहचहाहट और साफ हवा - यही हमारे जीवन की असली धरोहर है। लेकिन आज हम जिस पर्यावरणीय संकट का सामना कर रहे हैं, वह सिर्फ प्रकृति की समस्या नहीं है, यह हमारी अपनी कहानी है।" *उपस्थित गणमान्य* इसमें पंकज यादव पुत्र श्री सुखबीर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि शमशेर सिंह, संरक्षक गुरदयाल सिंह, महासचिव डॉ. सतबीर इंदौरा, श्याम, ओमप्रकाश डाबला, फकीर चंद, कैप्टन रामफल, देवेंद्र सिंह, हुकम सिंह, निशांत, हिम्मत सिंह, दयानंद आर्य, अमित अमन, दयाराम, निर्मल सिंह, सत्यवान, रामगोपाल राठी, बलवान सिंह, महेश कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ---

Haryana, India | Jul 11, 2026