देर रात पार्टी करने के बाद पेशाब करने उठा युवक छत से नीचे गिरा, मौत नौकरी की तलाश में दोस्त के पास आया एक युवक शराब के नशे में छत से उस वक्त गिर गया जब वह पेशाब करने के लिए उठा था। इसकी सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।