वाड्रफनगर: वाड्रफनगर में 4 अक्टूबर को तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन का आयोजन
वाड्रफनगर शुक्रवार जल जन सेवा संकल्प’ बाइक रैली 4 अक्टूबर को वाड्रफनगर पहुंचेगी। मनेन्द्रगढ़, कोरिया और सूरजपुर होते हुए पहुंचने वाली रैली के दौरान सुबह 11.30 बजे तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन एवं भोज का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद रैली उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होगी।