बारां: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री दिलावर ने पंचायत समिति बारां का निरीक्षण किया, गांव में गंदगी देखकर नाराज हुए
Baran, Baran | Feb 8, 2026 शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को केलवाड़ा में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होने जाते समय पंचायत समिति, बारां का औचक निरीक्षण किया। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री दिलावर सबसे पहले ग्राम पंचायत संबलपुर पहुंचे। मंत्री को अपने गांव में देख ग्रामीण इकट्ठा हो गए और दिलावर से गांव में गंदगी रहने और पंचायत द्वारा सफाई नहीं करने की शिकायत की।