शामली: शामली में रात्रि के समय कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने निकले एसपी, पुलिस की सक्रियता का लिया जायजा
Shamli, Shamli | Aug 1, 2026 एसपी एनपी सिंह ने शुक्रवार की रात कांवड यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने लालूखेडी बार्डर, बुटराडा कांवड शिविर, शिव चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर व अन्य कावड मार्ग और शिविरों में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सक्रियता का जायजा लेते हुए सतर्कता, प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए।