देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर में गौ माता के सम्मान में 11 हजार हस्ताक्षर, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन
देवेंद्रनगर में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर देवेंद्रनगर में व्यापक जनसमर्थन देखने को मिला। संतों के मार्गदर्शन और संत श्री करपात्री महाराज के त्याग व प्रयासों से प्रेरित इस अभियान के तहत सोमवार को तहसील स्तर पर प्रार्थना पत्र सौंपा गया।