पुवायां ब्लॉक के नवावपुर गांव में नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि नाले के निर्माण में पीली ईंटों और कमजोर मसाले का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह नाला ब्लॉक की निधि से बन रहा है, लेकिन मानकों को नजरअंदाज किया जा रहा है।