कुर्था: कुर्था बाजार में रोजाना जाम से लोग परेशान, अतिक्रमण है मुख्य वजह
Kurtha, Arwal | Apr 19, 2026 कुर्था नगर पंचायत के प्रमुख बाजार में थाना गेट से ब्लॉक गेट तक अतिक्रमण से यातायात चरमरा गया है। ठेला व फुटपाथी दुकानदारों के बांस-बल्ले से सड़क संकरी हो गई, सुबह-शाम जाम भयावह। स्कूली बच्चे, मरीज व दफ्तरी परेशान। चार माह पूर्व नगर पंचायत ने अभियान चलाया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने दोबारा कब्जा जमा लिया। बिद्रोही चौक, शकुराबाद मोड़ पर दिनभर जाम।