कोरबा और रायपुर के जसमीत सिंह छाबड़ा को मिला सरदार पटेल राष्ट्रीय पुरस्कार 2026
कोरबा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा एवं रायपुर से जुड़े प्रसिद्ध वित्तीय शिक्षाविद् और पर्सनल फाइनेंस कोच जसमीत सिंह छाबड़ा को वित्तीय शिक्षा और जनजागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सरदार पटेल राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित होटल शांगरी-ला में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जाता है। जसमीत सिंह छाबड़ा को "मोस्ट आउटस्टैंडिंग पर्सनल फाइनेंस कोच" श्रेणी में यह सम्मान प्रदान किया गया।
जसमीत सिंह छाबड़ा पिछले 22 वर्षों से बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI) क्षेत्र में कार्यरत हैं। साथ ही वे पिछले दो वर्षों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर "जसमीत छाबड़ा फा
Korba, Korba | Jun 16, 2026