पयागपुर: विशेश्वरगंज के सिमरन में जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन हुआ
विशेश्वरगंज मे जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार दोपहर 3बजे किया गया।इस दौरान उ प्र संस्कृत माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि मानव जीवन में जल का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है तथा जल का संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर जल निगम विभाग के अधिकारी यदुनाथ तिवारी ने भी कहा की जल जीवन के लिए अत्यंत लाभकरी है।