ब्यावरा: ब्यावरा में पीपल चौराहे के समीप स्कूल परिसर के मुख्य रास्ते में भरा बारिश का पानी, बच्चे परेशान #jansamasya
ब्यावरा के पीपल चौराहे के समीप पीडब्ल्यूडी की जर्जर बिल्डिंग में शासकीय प्राथमिक स्कूल क्रमांक 1 संचालित किया जा रहा है। इस स्कूल में अभी 31 बच्चें अध्यनरत है। लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण स्कूल परिसर के मेन रास्ते में निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी भर गया है। जिसके कारण बच्चों को पानी के बीच से ही स्कूल आना जाना पड़ रहा है।