अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने सरकारी आईटीआई के पास से एक व्यक्ति को पोस्त के साथ किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सरकारी आईटीआई के पास से अवैध पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस थाने के एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज शुक्रवार सुबह 10 बजे बताया कि आरोपी शिवलाल पुत्र हनुमान दास निवासी वार्ड नंबर 28 को 7 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।